देश की सबसे अमीर महापालिका बीएमसी की नई मेयर होंगी रितू तावड़े, बीजेपी ने बनाया प्रत्याशी

 

मुंबई : देश की सबसे अमीर महापालिका की मेयर का नाम फाइनल हो गया है, भाजपा की रितु तावड़े महायुति पार्टी ने बीएमसी महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है, वहीं शिवसेना नेता संजय शंकर घड़ी गठबंधन के उम्मीदवार हैं, रितू तावड़े घाटकोपर से पार्षद हैं, वहीं संजय शंकर मगथाने से पार्षद चुने गए हैं।

मुंबई में नए मेयर के लिए वोटिंग 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी, इस बार यह पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है, चुनाव की देखरेख बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी कर रहे हैं।

बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी।

बता दें कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान हुआ था, जबकि 16 जनवरी को वोटों की गिनती पूरी की गई। इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 89 सीट जीती हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को 29 सीट मिली हैं, वहीं, शिवसेना उद्धव गुट को 65 सीटें मिली हैं, जबकि राज ठाकरे की मनसे को सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

महायुति के पास है बहुमत का आंकड़ा।

मेयर चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 114 सीटों का है, जिसे शिवसेना और भाजपा ने मिलकर पार कर लिया है, ऐसे में दोनों दल मिलकर महायुति से मुंबई का मेयर बना रहे हैं, लंबे समय की उठापटक के बाद बीजेपी की पार्षद रितू तावड़े के नाम पर मुहर लगी है, क्योंकि एकनाथ शिंदे सेना अपनी पार्टी से महापौर चाहती थी।

Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال