स्कूल में छ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म खाने का लालच देकर बुलाया फिर किया शोषण चपरासी गिरफ्तार

पुणे : महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने महिला और बाल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक मिसाल कायम की है, महज 24 घंटों के भीतर पुलिस ने न सिर्फ 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि उसके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी, यह मामला पुणे के हवेली तालुका के थेउर क्षेत्र का है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 46 वर्षीय आरोपी श्रीधर लिंबाजी कांबले ने बीते दिन खेल रही एक 6 साल की बच्ची को खाने की चीज का लालच देकर अपने पास बुलाया, बच्ची की मासूमियत का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ यौन शोषण किया, जब बच्ची की मां को इस घिनौनी करतूत का पता चला, तो उन्होंने तुरंत लोणी कालभोर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जुटाए सबूत
अपराध की गंभीरता और पीड़ित बच्ची की कम उम्र को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी, अधिकारियों ने कांबले को उसके छिपने की जगह तक ट्रैक किया और बिना किसी देरी के उसे हिरासत में ले लिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 74 और पोक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 8 और 12 के तहत मामला भी दर्ज किया। इसके बाद, जांच टीम ने सबूत इकट्ठा करने में तेजी दिखाई और आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए एक ही दिन के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी,वहीं, 1 मई को भोर तहसील के नसरापुर इलाके में एक 65 साल के व्यक्ति ने एक नाबालिग बच्ची को बहाने से अपने साथ ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी थी, आरोपी ने शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपाने की भी कोशिश की थी, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 7 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुणे में लगातार हो रहीं घटनाएं
हालांकि, पुणे में नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले, 6 मई को पुणे के पार्वती स्लम इलाके में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई, आरोपी नाबालिग बच्ची का रिश्तेदार है, हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال