NIA चीफ, सदानंद दातें को अब मिलेगा महाराष्ट्र DGP का पद, जानिए कौन हैं सदानंद दाते IPS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक (डीजी) सदानंद वसंत दाते को उनके मूल काडर महाराष्ट्र में वापस भेजने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया है। सदानंद दाते को उनका एनआईए में कार्यकाल पूरा होने से पहले ही महाराष्ट्र भेजा गया है


मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सोमवार को गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते की समय से पहले स्वदेश वापसी के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए एक नोटिस जारी किया। नोटिस के अनुसार, 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सदानंद वसंत दाते को तत्काल प्रभाव से उनके मूल कैडर, महाराष्ट्र में बहाल किया जाएगा। सदानंद दाते ने 31 मार्च, 2024 को सेवानिवृत्त हुए तत्कालीन महानिदेशक दिनकर गुप्ता से भारत की विशिष्ट आतंकवाद जांच इकाई, एनआईए के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया था।

मुंबई आतंकी हमले के नायक

सदानंद दाते को मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के नायक के रूप में जाना जाता है। महाराष्ट्र की मौजूदा पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त होगा जिसके मद्देनजर दाते अगले पुलिस महानिदेशक पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें एनआईए के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते (महाराष्ट्र काडर के 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी) को तत्काल प्रभाव से उनके मूल काडर में समयपूर्व भेजा जा रहा है।

Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال