रिपोर्टर नीरज शर्मा
मुंबई में बढ़ते क्राइम को देखते हुवे धारावी के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजू बिडकर ने बताया कि हमने धारावी को पहले से बेहतर और क्राइम मुक्त करने का काम किया है, हमने एक टीम बनाई है, उस टीम का काम है की अगर कही भी कोई भी माहौल बिगाड़ने का कार्य करेगा, तो पुलिस उससे सख्ती से पेश आएगी और कानूनी कार्यवाही की जाएगी, उस टीम का काम है धारावी के क्राइम पर नजर रखना और उसे कंट्रोल करना।
सीनियर इंस्पेक्टर राजू बिडकर ने जब से धारावी की कमान संभाली है, तब से धारावी के लोगों में एक नई उम्मीद जगी है, लोगो का ये भी कहना है, की ऐसे अधिकारी बहुत कम होते है, जो निष्पक्ष न्याय करते है, हमारे लिए तो (सिंघम) है।
मगर लोगों का यह भी कहना है कि मादक पदार्थ का बिजनेस धारावी में जोर से चल रहा है।
सब कहने की बात है ऐसा नहीं है कि सब पूरी तरह से बंद हो गया है, मगर हमने हमारी टीम ने जो एक्शन लिया है उससे धारावी में 99.9% मादक पदार्थों की खरीद बिक्री पर रोक लगी है, और जो भी मादक पदार्थ बेचने का काम कर रहे है उनके ऊपर (NDPS) के तहत कार्यवाही भी की जा रही है, पूरी तरह से तब ये खत्म होगा जब वहां का स्थानिक रहिवासी हमे बताए या शिकायत करे, तो हम इसकी जड़ धारावी से उखाड़ फेंकेंगे।
शिकायतकर्ता हमेशा से डरा हुआ रहता है, उनका कहना होता है कि हमारा नाम पता चलता है, और फिर हमें तकलीफें उठाने पड़ती है, कोई साथ नहीं देता।
डरने की जरूरत नहीं शिकायतकर्ता की पहचान हम गोपनीय रखेंगे और रखते है,फिर भी अगर कोई समस्या होती है तो पुलिस प्रशासन है उसके लिए, और जब प्रशासन आपके साथ है तो डर किस बात का आपके माध्यम से मैं बोलना चाहता हु कि गलत करने वाले की अब खैर नहीं, कोई भी समस्या है तो आप पुलिस स्टेशन आइए आपके सहयोग लिए पुलिस हमेशा तैयार है
Tags
महाराष्ट्र
