कभी सोचा नहीं था, महाराष्ट्र विधानसभा में फडणवीस ने अजित पवार को बताया 'डियर फ्रेंड'

मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अजित पवार को याद करते हुए भावुक दिखे, विधानसभा में मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण के बाद शोक प्रस्ताव रखा, इसमें फडणवीस ने अजित दादा पवार को डियर फ्रेंड कहकर संबोधित किया, फडणवीस ने अजित पवार को एक मेंटर, करीबी दोस्त और दूर का सोचने वाला लीडर बताया, फडणवीस ने अजित पवार के काम करने के तरीके, अनुशासन और कड़े फैसले लेने की काबिलियत की तारीफ की, फडणवीस ने कहा कि अगर दादा होते वह १२वां बजट पेश करते और फिर अगले साल १३वां बजट, फडणवीस ने कहा कि यह अपने आप में कीर्तिमान बनता, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

कभी नहीं सोचा था,

सदन में फडणवीस ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अजीत पवार के लिए शोक प्रस्ताव पेश करना पड़ेगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत इमोशनल पल है, अजित दादा के साथ उनका रिश्ता राजनीतिक जुड़ाव से कहीं आगे था, उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक साथी नहीं थे, बल्कि सार्वजनिक जीवन में एक साथी थे, एक दशक से ज़्यादा समय के अपने साथ को याद किया, फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे कोई सच में नहीं भर सकता।

मुझसे ११ साल बड़े थे दादा

फडणवीस ने अपने पर्सनल रिश्ते पर जोर देते हुए कहा कि वह मुझसे ११ साल सीनियर थे, सच में हर मायने में 'दादा' थे, पवार को काम का दीवाना बताते हुए, फडणवीस ने उनके अनुशासन, सुबह-सुबह के रूटीन और रोज़ाना के कामों की बारीकी से प्लानिंग के बारे में बात की, जो उन्होंने कहा वो बाते उन्हें ज़्यादातर नेताओं से अलग बनाती है, गौरतलब हो कि २८ जनवरी को अजित पवार की मौत बारामती प्लेन क्रैश में हो गई थी, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पारदर्शी जांच की मांग पर कहा है कि सरकार सीबीआई जांच भी कराएगी, उन्होंने रविवार को कहा था कि हादसे की पहली प्रारंभिक रिपोर्ट २८ फरवरी से पहले आ जाएगी।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال