दुष्कर्म आरोपी खरात के बेटे हर्षवर्धन को एसआईटी ने किया गिरफ्तार पत्नी कल्पना की खोज जारी

नासिक: दुष्कर्म के आरोपी ढोंगी बाबा अशोक खरात के खिलाफ जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने मंगलवार को पूछताछ के लिए उसके बेटे को नासिक से हिरासत में लिया,नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में खरात के खिलाफ लगभग 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें से आठ यौन उत्पीड़न और दो धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

एसआइटी को फोन पर उसके खिलाफ 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं, एसआइटी की एक टीम यहां कर्मयोगी नगर स्थित खरात के घर पहुंची और उसके बेटे हर्षवर्धन को हिरासत में ले लिया,पुलिस सूत्रों के अनुसार, उससे पूछताछ की जाएगी, जांचकर्ता खरात की पत्नी कल्पना का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, खरात की पुलिस हिरासत बुधवार को समाप्त हो जाएगी, इसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने मंगलवार को खरात की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ एक भूस्वामी से चार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, शिरडी के मंदिर नगर में पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है,जांचकर्ता अधिकारी के अनुसार, शिरडी के एक भूस्वामी ने खरात की पत्नी से चार एकड़ जमीन के बदले 5.52 करोड़ रुपये का ऋण लिया था, उसने लगभग 1.5 करोड़ रुपये चुका दिए थे, लेकिन खरात ने कथित तौर पर जमीन हड़पने की कोशिश की।

Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال