मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पूर्व बार डांसर अश्विनी पॉल को गिरफ्तार किया है,इस कार्रवाई में करीब 6 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक, NCB ने छापेमारी के दौरान लगभग 5,000 MDMA (एक्स्टेसी) की गोलियां जब्त कीं,जांच एजेंसियों का कहना है कि यह ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और मुंबई समेत अन्य इलाकों में इसका नेटवर्क फैला हुआ था।
NCB ने मुंबई में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया
अश्विनी पॉल, जो पहले बार डांसर रह चुकी है, पर इस रैकेट से जुड़े होने और ड्रग्स की सप्लाई में भूमिका निभाने का आरोप है,अधिकारियों के अनुसार, वह इस नेटवर्क की अहम कड़ी मानी जा रही है।
NCB ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं,साथ ही, ड्रग्स की सप्लाई चेन और इसके स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है,अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाई जा सके।
