धारावी: पुलिस स्टेशन अंतर्गत शहीद भगत सिंह नगर कुम्भरवाड़ा में स्थानिक रहिवासी नाम प्रेमसागर सहानी वीडियो के माध्यम से बाबासाहेब आंबेडकर और दलितों को (चमार) शब्द का प्रयोग करते हुवे अभद्र गालियां देता दिखाई दे रहा,उसी वीडियो में पुलिस प्रशासन को भी गाली से संबोधित करते दिखाई दे रहा,जिसमें साफ साफ यह व्यक्ति बोल रहा है कि 8लाख दूंगा बाहर आ जाऊंगा फिर उसके बाद तुम्हारा क्या,यह धमकी वो स्थानिक रहिवासी भगत सिंह नगर कुम्भरवाड़ा धारावी, नाम रविशंकर जैसवार को दे रहा था,रवि जैसवार ने सराहनीय कार्य करते हुवे इसका विरोध किया फिर भी आरोपी समझने को तैयार नहीं,
उसके बाद यह मामला प्रदेश उपाध्यक्ष आरपीआई पार्टी के पदाधिकारी गोविंद मोइते के पास पहुंचा, जिसके बाद गोविंद मोइते द्वारा ०९/०४/२०२६ को शाम ७:०० बजे धारावी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजू भागुजी बिडकर के पास पहुंचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले को समझते देर नहीं लगी और कुछ ही देर में आरोपी को खोज निकाले और अंधेरी से आरोपी प्रेमसागर सहानी को हिरासत में लेकर धारावी पुलिस स्टेशन आए और (BNS)२०२३ की धारा ३०२,३५२,३५१(२),३(१)(r),३(१)(s) के तहत गुनाह रजिस्टर किया।
गुनाह रजिस्टर होने के बाद लोगों का आक्रोश खतम हुआ, भीम आर्मी और आरपीआई पार्टी के लोगों ने धारावी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजू भागुजी बिडकर का शुक्रिया अदा किया और लोगों ने यह भी बोला कि जबतक आप धारावी में है तबतक कोई अप्रिय घटना नहीं घट सकती,वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजू बिडकर ने पुलिस स्टेशन आए हुवे सभी लोगों को यह भी कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान नहीं करना चाहिए, और जो करेगा उसके ऊपर उचित कार्यवाही होगी।


