इलाके में दहशत का माहौल
बीकेसी जैसे हाई-सिक्योरिटी वाले बिजनेस हब में दिनदहाड़े हुई इस बेरहम हत्या ने आसपास के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है,लोग अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
दूसरे सिक्योरिटी गार्ड ने क्या कहा
दूसरे सिक्योरिटी गार्ड ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया, “मैं ड्यूटी पर करीब 3 बजे पहुंचा तो पता चला कि पहले ही उस पर हमला हो चुका है,हत्या का कारण नहीं पता, लेकिन मुझे बताया गया कि उसका गला रेत दिया गया था,पुलिस के अनुसार,मृतक बिहार का रहने वाला था और टेन बीकेसी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था, एक पुलिस अधिकारी ने गुमनामी की शर्त पर बताया, “अभी उसके कोई परिजन मुंबई में नहीं हैं।”
पुलिस ने शुरू की जांच
खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन की सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुप्रिया पाटिल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “25 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की हत्या हुई है,हम मामले की जांच कर रहे हैं,पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है,और हत्या के पीछे संभावित मोटिव की तलाश कर रही है,इसमें व्यक्तिगत दुश्मनी या प्रोफेशनल विवाद दोनों शामिल हो सकते हैं,फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
