नासिक में एक और 'गॉडमैन' ढोंगी बाबा गिरफ्तार, बाबा की कहानी खरात से भी दिलचस्प

महाराष्ट्र: नासिक में एक और 'गॉडमैन' जैसा ढोंगी बाबा गिरफ्तार हुआ है,जिसकी कहानी बाबा खरात से भी दिलचस्प है,पुलिस ने बताया कि 63 साल के एक व्यक्ति ने पुलिस में रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई थी,लेकिन जब मामले की जांच की गई तो,उसके पास से 121 अश्लील वीडियो मिले,जिसके बाद उसे कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई थी
रवींद्र गणपत एरंडे, जो खुद को पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता बताता है,उसे पिछले शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया,जांच में पता चला कि एरंडे ने कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन शोषण किया और उनके अश्लील वीडियो बनाए,पुलिस ने इससे पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया था,इन पर आरोप था कि उन्होंने सतपुर इलाके के रहने वाले एक बुजुर्ग के दफ्तर से एक टैबलेट चुराया था,जिसमें मौजूद उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी थी,इसके साथ ही उनसे 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की कोशिश की गई थी।

शिकायत की जांच करने पर खुली पोल
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से जब्त की गई चीजों में चार मोबाइल फोन,दो पेन ड्राइव और एक मेमोरी कार्ड शामिल थे,इन डिवाइस की जांच करने पर पुलिस को शिकायतकर्ता रवींद्र गणपत एरंडे की जान-पहचान वाली महिलाओं और दोस्तों के 121 अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मिले,जब पुलिस ने मामले की और जांच की तो पता चला कि एरंडे महिलाओं को छोटे-मोटे कारोबार शुरू करने में मदद करने या उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके उनका यौन शोषण करता था,इस दौरान वह चुपके से उनकी वीडियो भी बना लेता था,पुलिस को पता चला कि ये वीडियो उसके ऑफिस के कंप्यूटर पर अलग-अलग महिलाओं के नाम से बनाए गए फोल्डर्स में सेव थे।

पीड़ित महिलाओं से शिकायत दर्ज कराने की मांग
इन महिलाओं में अब तक आठ की पहचान हो चुकी है,पुलिस ने बताया कि उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं,ताकि एरंडे के खिलाफ और भी गंभीर आरोप लगाए जा सके,इसके अलावा पुलिस ने यह भी कहा कि पीड़ितों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है,पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि वे एरंडे के खिलाफ अपनी शिकायतें लेकर आगे आएं, और उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी,यह घोटाला उस घटना के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है,जब खुद को 'गॉडमैन' और ज्योतिषी बताने वाले अशोक खरात को गिरफ्तार किया गया था,एक शादीशुदा महिला ने उन पर तीन साल तक बार-बार रेप करने का आरोप लगाया था,अब तक उनके खिलाफ कुल आठ मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال