चुकीला माफी नाही (गलती को माफी नहीं) धारावी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजू बिडकर (सिंघम)

मुंबई: धारावी पुलिस सीमा धोबी घाट इलाके में अवैध पिस्टल (माउझर) से ०२अप्रैल २०२६ को अपने ही पैर में गोली मारने का मामला सामने आया,मामले को संज्ञान में लेते हुए धारावी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजू बिडकर (सिंघम) ने इस मामले की कमान पुलिस उपनिरीक्षक विकाश शेलार को सौंपी अपने कार्य का जौहर दिखाते हुवे विकाश शेलार ने मामले की छान बीन की और आरोपी नाम आकाश संजय जाधव स्थानिक रहिवासी धोबी घाट के भाई और साथी से पूछ ताछ किए।

फायरिंग किया हुआ पिस्टल (माउझर) कैसे बरामद किया
घटनास्थल पर जांच के दौरान काबिल अधिकारी विकास शेलार और सहयोगी अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक धनराज कोळी को शक हुआ कि कुछ तो है जो छिपाया जा रहा है, फिर काफी मशक्कत के बाद अधिकारी शेलार ने पता लगा लिया कि जिस पिस्टल से फायर किया गया वो घर में ही है, पंच के साथ आरोपी के भाई और घर वालों के सामने घर की तलाशी ली और गैस सिलेंडर के नीचे से पिस्टल बरामद किया।

फायरिंग के बाद धोबीघाट इलाके का माहौल
फायरिंग के बाद स्थानिक लोगों का कहना है कि डर तो लगता ही है जब ऐसी वारदात अपने आजू बाजू में हो,लेकिन पुलिस को देख कर हिम्मत भी आती है,जबतक अभी कार्यरत अधिकारी है तबतक हमे हिम्मत मिलती रहती है।

साथ में काम करने वाले अधिकारी (टीम)
पुलिस उपनिरीक्षक विकास शेलार, पुलिस उपनिरीक्षक धनराज कोली,पुलिस उपनिरीक्षक सुलतान मुजावर,मंगेश जाधव,सागर बाघ,किशोर मेढ़कर,लखन पवार,तडवी,विशाल माने,दत्तात्रेय वरखड़े,उमेश सोयंके,बजरंग लांडगे,संतोष काकड टीम में शामिल थे। 

गोली लगने के बाद आरोपी की हालत
बात चीत के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक विकास शेलार ने बताया,आरोपी फिलहाल अस्पताल में है जिसका इलाज चल रहा है डिस्चार्ज के बाद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर सरा मामला कोर्ट में पेश करेगी, हमारे सीनियर अधिकारी राजू बिडकर का कहना रहता है, कि अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा उसके लिए जो करना है करो। 

Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال