भांडुप सोमवार की रात बीइएसटी बस का कहर, चार की मौत नौ लोग घायल।


मुंबई: भांडुप (वेस्ट) में स्टेशन रोड पर एक बड़ा बस हादसा हुआ है, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (BEST) की एक बस ने कथित तौर पर कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 लोग जख्मी हुए हैं। यह घटना सोमवार रात करीब दस बजे हुई। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया है। मुंबई पुलिस के जॉइंट सीपी सत्य नारायण चौधरी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है। उनके डीसीपी खुद मौके पर मौजूद हैं। इस हादसे ने कुर्ला बेस्ट हादसे की यादें ताजा कर दी हैं।

कब और कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, यह घटना भांडुप के स्टेशन रोड पर रात लगभग दस बजे के आसपास हुई, इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मुंबई पुलिस के जोन 7 के डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि इस हादसे में 4 की मौत हो गई है जबकि 9 लोग घायल हुए हैं, आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है।

Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال