शिवसेना कैंडीडेट हाजी सलीम कुरैशी पर हमला, पुलिस की बढ़ी टेंशन, हमलावरों की तलाश जारी

मुंबई: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना प्रत्याशी हाजी सलीम कुरैशी पर बुधवार को बांद्रा (ईस्ट) के संत ज्ञानेश्वर नगर में एक रैली के दौरान किसी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया, मौके पर मौजूद हाजी के समर्थकों ने उन्हें बाइक से बांद्रा (वेस्ट) स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, खेरवाड़ी पुलिस ने अग्यात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया, आरोपी को पकड़ने के लिए जोनल डीसीपी और मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन टीमें बनाई गई हैं।

कुरैशी को पेट में आई कई तरीके की चोटें


जोन 8 के डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही हमले का मकसद पता चलेगा, उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे संत ज्ञानेश्वर नगर में रैली के दौरान कुरैशी के पेट पर कुछ चोटें आई, वह खतरे से बाहर हैं, पुलिस टीमें फील्ड में काम कर रही हैं, खेरवाड़ी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमला अनजान लोगों ने किया था जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल में किया, शिवसेना बीएमसी चुनावों में बीजेपी के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

कौन हैं हाजी सलीम कुरैशी

AIMIM मुंबई के पूर्व जनरल सेक्रेटरी हाजी सलीम कुरैशी सितंबर 2024 में शिवसेना के एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए थे, उनकी पत्नी गुलनाज सलीम कुरैशी बांद्रा (ईस्ट) के प्रभाग 92 की नगरसेविका रह चुकी हैं, हाजी के शिवसेना शिंदे में जाने से शिवसेना शिंदे को मजूबत बताया जा रहा है, खेरवाड़ी पुलिस हमलावर की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थी, मुंबई में बीएमसी चुनावों के लिए 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि मतों की गिनती 16 जनवरी को होगी।

Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال