राजस्थान से दबोचा गया शूटर, अब तक ११ आरोपी गिरफ्तार

मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था, इस मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर मुख्य शूटर को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्य में भाग गया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी के सिलसिले में छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इन्हें राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है और मुंबई लाया जा रहा है, इस मामले में अब तक कुल ११ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

गिरफ्तार किए गए शूटर को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले के पीछे किस गैंग का हाथ है और हमलावर का मकसद क्या था, क्या यह केवल डराने के लिए की गई फायरिंग थी या इसके पीछे जबरन वसूली जैसा कोई बड़ा कारण था, इसकी गहराई से जांच की जा रही है।

रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ाई

रोहित शेट्टी के घर पर हुई इस घटना के बाद से ही उनके आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है, शूटर से पूछताछ के बाद इस पूरी साजिश के मास्टरमाइंड तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

आरोपियों पर लगा मकोका

जानकारी के मुताबिक, १ फरवरी की देर रात करीब १२:४५ बजे जुहू स्थित रोहित शेट्टी की नौ मंजिला इमारत 'शेट्टी टावर्स' की पहली मंजिल पर स्कूटर से आये अज्ञात शूटर ने कम से कम पांच बार गोलियां चलाई, एक गोली इमारत के अंदर स्थित जिम के शीशे पर लगी, पुलिस ने इस मामले में अब तक आदित्य गायकी (१९), सिद्धार्थ येनपुरे (२०), समर्थ पोमाजी (१८), स्वप्निल सकट (२३) और आसाराम फसाले को गिरफ्तार किया है।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तार

पुलिस के मुताबिक, रोहित शेट्टी के आवास पर गोलीबारी का मकसद शहर में दहशत फैलाना था, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका की कड़ी धाराएं लगाई गईं है, इस वारदात में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गुर्गा शुभम लोनकर भी शामिल है, उसने कथित तौर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली है, लोनकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी वांटेड है।
Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال