मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, लोग घायल चपेट में आईं गाड़ियां

मुंबई: मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक बड़ा हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है, शनिवार को अचानक से एक बड़ा हिस्सा नीचे गिरने पर हड़कंप मच गया, इस हिस्से के नीचे एक कार दब गई, इसके साथ कुछ अन्य वाहन भी चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में चार लोग घायल हो गए, कार के साथ एक ऑटो भी इस सीमेंट के हिस्से की चपेट में आ गया, आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरीके से घायलों को निकाला, मेट्रो ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है, पता किया जा रहा है कि मेट्रो पिलर के नजदीक का हिस्सा कैसे वाहनों पर गिर गया? गौरतलब हो कि मुंबई में मेट्रो की कई लाइनों को विस्तार हो रहा है, इसके साथ कई नई लाइनें भी बन रही हैं, यह घटना दोपहर में जॉनसन एंड जॉनसन के पास LBS रोड पर हुई।

नीचे से बंद किया गया ट्रैफिक

एलीवेटेड मेट्रो कॉरिडोर का एक बड़ा हिस्सा गिरने की सूचना के बाद मौके पर दमकल और पुलिस पहुंची, इसके बाद इस इलाके से वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया, यह घटना मुंबई में मुलुंड पश्चिम में हुई, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीमेंट का हिस्सा नीचे से गुजर रही एक कार और ऑटो के बीच में गिरा, ऐसे में दोनों वाहन इसकी चपेट में आ गए, मुंबई मेट्रो की लाइन 4 का मुलुंड पश्चिम में निर्माण चल रहा है, यह लाइन ग्रीन लाइन के तौर जानी जाती है, इस लाइन का कुछ हिस्सा 2026 और पूरी लाइन 2027 तक खुलनी है, घटना के बाद मेट्रो के अधिकारियों ने जांच शुरू की है।

MMRDA ने जारी किया बयान

एमएमआरडीए के मुताबिक यह घटना आज दोपहर करीब 12:15 बजे राजीव (मिलान) इलाके में मेट्रो लाइन कंस्ट्रक्शन के काम के पियर P196 के पास, मुलुंड फायर स्टेशन के पास हुई, जहां एक पैरापेट सेगमेंट का एक हिस्सा ऊंचाई से गिर गया और एक गुजरते हुए ऑटो रिक्शा से टकरा गया, घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिर गया, कई लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत पर नज़र रखी जा रही है और सभी ज़रूरी मेडिकल मदद दी जा रही है, मेट्रो प्रोजेक्ट टीम साइट पर है और BMC और डिज़ास्टर मैनेजमेंट अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव का काम कर रही है और साइट को सुरक्षित कर रही है।
Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال