'मुहूर्त के इंतजार में पिस रहे लोग' आदित्य ठाकरे का सरकार पर बड़ा हमला

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में मुंबई के नायगांव स्थित बीडीडी चॉल (BDD Chawl) के पुनर्विकास प्रोजेक्ट को लेकर नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है, उद्धव गुट के तेजतर्रार नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर बहुत बड़ा और तीखा आरोप लगाया है, मुंबई के इस बेहद पॉश इलाके में बीडीडी चॉल के निवासियों के लिए शानदार हाईराइज इमारतें बनकर पूरी तरह तैयार हैं और घर एलॉट भी हो चुके हैं, लेकिन आदित्य ठाकरे का आरोप है कि प्रोजेक्ट पूरा हुए 2 महीने बीत जाने के बाद भी सरकार सिर्फ ‘मुहूर्त’ के इंतजार में लोगों को उनके हक के घरों की चाबियां नहीं सौंप रही है, इस लेटलतीफी के कारण बाहर किराए पर रह रहे आम लोगों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

आम जनता इस बात को लेकर भारी असमंजस में है कि उन्हें अपने मौजूदा मकान का रेंट एग्रीमेंट रिन्यू कराना चाहिए या नहीं, दौरे के दौरान सूत्रों के हवाले से यह अहम जानकारी सामने आई है कि सरकार 16 मार्च को इन घरों की चाबियों का वितरण कर सकती है, अगर 16 मार्च को चाबियां मिल जाती हैं, तो निवासियों का लंबा इंतजार खत्म होगा और वे गुड़ी पड़वा के शुभ मुहूर्त पर अपने नए घरों में खुशी-खुशी प्रवेश कर सकेंगे।

आदित्य ठाकरे ने खुद ग्राउंड जीरो पर जाकर नायगांव स्थित बीडीडी चॉल का निरीक्षण किया और निवासियों की समस्याएं सुनीं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस संबंध में विनती करने के बावजूद अब तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है, घर का पजेशन न मिलने से बाहर किराए के मकानों में रह रहे निवासियों के सामने बहुत बड़ा आर्थिक और व्यावहारिक संकट खड़ा हो गया है।

Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال