सोल्जर्स ऑफ जिहाद और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठन के कट्टरपंथियो को मुंबई एटीएस ने किया कुर्ला से गिरफ्तार

मुंबई:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ पूरे देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है,कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है,पुलिस ने बताया कि मुंबई में पकड़े गए दोनों संदिग्ध कट्टरपंथी इस्लामिक स्टेट (आईएस) मॉड्यूल का हिस्सा थे,जो रिमोट-कंट्रोल्ड खिलौना कारों में बम लगाकर हमले करने की योजना बना रहे थे,तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिली है जिसमें संवेदनशील साहित्य और चैट शामिल हैं,संदिग्ध आईईडी बना रहे थे,कुर्ला और पास के खडावली इलाकों में छापेमारी के बाद मोसाब अहमद और मोहम्मद हमद को गिरफ्तार किया,यह अभियान महाराष्ट्र एंटी-टेरर स्क्वाड (एटीएस) के साथ मिलकर चलाया गया था।

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तार
आरोपी मिशन खिलाफत और सोल्जर्स ऑफ जिहाद नामक कट्टरपंथी ऑनलाइन समूहों में शामिल हो गए थे,जांच में संदिग्धों और अबू हुफेजा के बीच संबंधों का खुलासा हुआ है,अबू हुफेजा आतंकी संगठन,जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था,जो टेलीग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इस्लामिक स्टेट के रिक्रूटर के रूप में काम करता है,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि कुर्ला,शिवाजी नगर और गोवंडी इलाकों के कुछ युवक बैन आतंकी संगठनों के संपर्क में थे,कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, हमारी टीमों ने शनिवार और रविवार को तीन लोगों के घरों पर तलाशी अभियान चलाया,उनसे पूछताछ की गई है,और उनके मोबाइल फोन तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी निगरानी
इस कार्रवाई के बाद कई अन्य लोग भी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में आ गए हैं, क्योंकि एजेंसियों ने मुंबई में चार से पांच ऐसे नाबालिगों की पहचान की है,जो इस्लामिक स्टेट के दुष्प्रचार से प्रभावित हैं,जैसे-जैसे इन दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है,केंद्र और राज्य की एजेंसियां इस नेटवर्क को खत्म करने और इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सुरागों का पता लगाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं,पुलिस ने बताया कि अब प्रयासों का मुख्य केंद्र उन हैंडलर्स की पहचान करना और पूरे देश में किसी भी संभावित स्लीपर गतिविधि को रोकना है।

Previous Post Next Post

About Reporter

Niraj Sharma

नीरज शर्मा

संस्थापक: PEOPLE'S CHOICE FOUNDATION

"Voice Of The Common Man"

Read More

نموذج الاتصال